Sunday, May, 10,2026

पेट्रोल पंप लूट की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

नाथद्वारा: पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिजनोल पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध युवक झाड़ियों में छिपे बैठे हैं और लूट की वारदात की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पांचों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हासीम उर्फ मोहीद, मुकेश उर्फ फुग्गा, चांद मोहम्मद, दिलशाद और समीर खान शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी कांकरोली और राजनगर थाना क्षेत्रों के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, तलवार, लोहे की रॉड, धारदार चाकू और मिर्च पाउडर बरामद किया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery