Sunday, May, 10,2026

बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों पर चलेगा अभियान

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने राजधानी की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर 5 घंटे तक मैराथन बैठक ली। बैठक में महिला सुरक्षा व एससी-एसटी से जुड़े मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में समय-सीमा के भीतर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई।

कमिश्नर ने चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और फील्ड में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश दिए। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा लंबे समय से वांछित हार्डकोर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। सभी अधिकारियों को थानों में दर्ज होने वाले प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांचों का भी समय-सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश, एडिशनल कमिश्नर अजय सिंह राठौड़, राजीव पचार, योगेश दाधीच, डीसीपी क्राइम संजीव, डीसीपी करण शर्मा, राजर्षि राज, प्रशांत किरण और रंजिता शर्मा मौजूद रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery