Sunday, May, 10,2026

झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जली बुजुर्ग महिला

फलोदी: जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के कोलु निम्बायत गांव में एक कच्चे झोपड़े में आग लगने से 90 साल की बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। घटना शनिवार शाम 4 बजे हुई। बुजुर्ग महिला उगम कंवर (90) पत्नी मगसिंह झोपड़ी के अंदर सो रही थीं, तभी अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिला।

आगजनी के बाद छप्पर क्षतिग्रस्त होकर महिला के ऊपर गिर गया। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने पास के पानी के टांके से बाल्टियों में पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर लोहावट थाने के एएसआई शैताना राम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery