Sunday, May, 10,2026

खेत में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का माल जब्त

कोटा: सीबीएन टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर में संचालित अवैध सिंथेटिक ड्रग्स लैब का भंडाफोड़ करते हुए 2 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन ड्रग्स, अफीम, केमिकल्स और लैब उपकरण जब्त किए। मौके से दो आरोपियों को भी अरेस्ट किया गया है। कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दलौदा के लसुदिया इला गांव में एक खेत में बने कमरे में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही हैं। सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ डिवीजन से टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने पहले इलाके की निगरानी और मैपिंग कर संदिग्ध स्थान की पहचान की। इसके बाद तलाशी अभियान में वहां गुप्त रूप से मेफेड्रोन बनाने की लैब संचालित मिल गई। कार्रवाई के दौरान 21.189 किलो मेफेड्रोन, 487 ग्राम अफीम, एचसीएल सहित 30.800 लीटर केमिकल्स तथा ड्रग्स निर्माण उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा 10 बैग में लैब से जुड़ी सामग्री भी जब्त की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

75 लाख का डोडा चूरा पकड़ा, 2 अरेस्ट

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा में सदर थाना पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपए कीमत का 5 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पशु आहार से भरे कंटेनर की जांच की, जिसमें कवरिंग के नीचे मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा था। नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे कंटेनर को सीआई संजय शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से पंजाब निवासी परमजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ काली को गिरफ्तार किया गया।


ड्रग्स बनाने का केमिकल पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तारजोधपुर

पुलिस ने झालामंड क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाले 100 किलो से अधिक केमिकल और एसिड बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल फोन, अफीम का दूध व मादक पदार्थ तैयार करने के उपकरण जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान रामदेव विहार स्थित एक मकान के बाहर बिना नंबर की फॉर्च्यूनर खड़ी मिली। संदेह होने पर पुलिस ने मकान में दबिश देकर जालोर और बाड़मेर के पांच युवकों को हिरासत में लिया। बाद में तलाशी लेने पर फॉर्च्यूनर की डिक्की और सीटों के नीचे चार बड़े ड्रम तथा दो जरीकन मिले, जिनमें एसीटोन, टोल्यूइन, ब्रोमो-2 और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था। पुलिस ने जालोर के मोखातरा निवासी ओमप्रकाश विश्नोई, अनिल विश्नोई, जालोर के पूनासा निवासी कुलदीप विश्नोई, बाड़मेर निवासी रामनिवास विश्नोई व जालोर के कोटड़ा के संदीप विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी यह खेप धोरीमन्ना के राकेश जांगू को सप्लाई करने वाले थे।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery