Tuesday, March, 17,2026

जोहड़ में डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयों की मौत

अलवर: जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में जोहड़ में डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों के शव सोमवार को जोहड़ से बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव निवासी पूरण बलाई के बेटे मनीष बलाई (15) और संदीप बलाई (12) रविवार को अपने घर से जंगल में रह रही दादी से मिलने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों भाई दादी के घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित जलाशय के पास बेर खाने के लिए पहुंचे। वहां खेतों में गेहूं काट रही मजदूर महिलाओं ने उन्हें वहां से भगा दिया, जिसके बाद दोनों बच्चे वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों भाई पास के जोहड़ में नहाने के लिए उतर गए, जहां गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे मजदूरों को जोहड़ के किनारे बच्चों के कपड़े दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जोहड़ में बच्चों के शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ डीएसपी कैलाश जिंदल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को जोहड़ से बाहर निकलवाया गया।

मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगी बच्चों की मां

घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा भी गांव पहुंचे। इस दौरान बच्चों की मां मंत्री के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगी। मंत्री ने पीडित परिवार को ढांढस बंधाते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery