Sunday, May, 10,2026

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र ने किया सुसाइड

जयपुर: सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में शनिवार तड़के एमबीबीएस छात्र नितिन यादव (20) ने आत्महत्या कर ली। उसने 8वीं मंजिल पर रस्सी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रस्सी वह बैग में छिपाकर लाया था। सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सुसाइड के बाद परिवार ने सवाल खड़े किए हैं कि यूजी के छात्र को पीजी हॉस्टल में प्रवेश कैसे दिया गया। नितिन यादव अलवर के बेशवास कला गांव का रहने वाला था। वह 20 दुकान (नायला हाउस) के पास चार दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। नितिन का शनिवार को फॉरेंसिक मेडिसिन का पेपर था।

एसएमएस थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि नितिन अपने दोस्तों के साथ एसके मेनन हॉस्टल (यूजी) पहुंचा था। वहां से रात करीब 2 बजे अपने फ्लैट पर जाने की बात कहकर निकला। इसके बाद वह 2:45 बजे न्यू आरडी हॉस्टल (पीजी) पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में नितिन 2:51 बजे सातवीं मंजिल पर दिखाई दिया। वह 3:15 बजे तक हॉस्टल में घूमता नजर आया, जिस 8वीं मंजिल पर उसने फंदा लगाया, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery