Thursday, April, 30,2026

जेडीए 15 मई तक एसएमएस को सुपुर्द करेगा कार्डियोलॉजी भवन

जयपुर: सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के बहुप्रतीक्षित IPD टावर प्रोजेक्ट और कार्डियोलॉजी भवन को लेकर मंगलवार को आयोजित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में अहम निर्णय लिए गए। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई इस बैठक में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद रहे। बैठक में प्रोजेक्ट की प्रगति, वित्तीय स्वीकृति, निर्माण कार्य और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि जेडीए द्वारा कार्डियोलॉजी भवन को 15 मई तक SMS अस्पताल प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इससे अस्पताल में कार्डियक सेवाओं को और अधिक मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस भवन को जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में शामिल किया जाएगा, हालांकि इसे पूरी तरह क्रियाशील होने में जुलाई-अगस्त तक का समय लग सकता है।

इसके साथ ही IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चिकित्सा विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी, जबकि आवासन मंडल ने 40 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति दे दी है। साथ ही प्रोजेक्ट में शेष 11 करोड़ रुपए के कार्य मौजूदा निविदा के तहत पूरे किए जा सकते हैं, जबकि कुछ फनींचर और अतिरिक्त उपकरण अस्पताल स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बाकी बचे आइटम के लिए नई निविदा जारी करनी होगी।

पार्किंग-आरोग्य पथ पर भी प्लान तैयार

इसके अलावा 'आरोग्य पथ' को 50 से 100 फीट चौड़ा करने और राजस्थान विश्वविद्यालय से भूमि प्राप्त करने के लिए उच्च स्तर पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। कार्डियोलॉजी भवन को इमरजेंसी ब्लॉक से जोड़ने के लिए तकनीकी समिति गठित करने पर भी सहमति बनी, जिसमें नगर नियोजक और अभियंता शामिल होंगे। यह बैठक SMS अस्पताल के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दिसबर तक IPD टावर की 5-6 मंजिलों में शुरू होंगी सेवाएं

बैठक में यह भी तय किया गया कि IPD टावर की 5 से 6 मंजिलें दिसंबर तक शुरू कर दी जाएंगी, जहां मरीजों के लिए IPD सेवाएं संचालित होगी। वहीं, पूरा संस्थान जुलाई-अगस्त में लोकार्पण के बाद कार्यशील होने की संभावना है। टावर से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग को लेकर सुझाव दिया गया कि शुरुआत में रामनिवास भूमिगत पार्किंग का उपयोग किया जाए और मरीजों की आवाजाही के लिए ई-रिक्शा सेवा शुरू की जाए।

एसीएस आलोक गुप्ता ने किया SMS अस्पताल का दौरा

अतिरिक्त मुख्य सचिव (UDH) आलोक गुप्ता ने सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल का दौरा किया और यहां चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कार्डियोलॉजी टॉवर और IPD टॉवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान JDC सिद्धार्थ महाजन, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बी.एल. गोयल, SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, SMS अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अनिल दुबे सहित जेडीए और अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने टॉवर निर्माण की वर्तमान स्थिति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि कार्डियोलॉजी टॉवर को इमरजेंसी ब्लॉक से जोड़ने का कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन है।

इसके लिए रैप निर्माण की योजना पर काम चल रहा है, जिसके पूरा होने के बाद ही टॉवर को पूरी तरह शुरू किया जा सकेगा। इस पर ACS आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि अगस्त तक कार्डियोलॉजी टॉवर को शुरू किया जा सके। गुप्ता ने मौके पर चल रहे कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने IPD टॉवर के कामकाज का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से इसकी प्रगति पर चर्चा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery