Wednesday, April, 29,2026

अपने लाड़ले को नम आंखों से दी विदाई

सीकर: पाटन क्षेत्र के काचरेड़ा गांव निवासी ग्रेनेडियर देशराज सिंह तंवर अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। 25 अप्रैल को बॉर्डर पर गश्त के दौरान वे भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिसमें उनकी जान चली गई। दुखद संयोग यह रहा कि 28 अप्रैल को वे छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, लेकिन उसी दिन उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई रवि सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले सेना के जवानों ने शहीद के पिता उदय सिंह को तिरंगा सौंपकर अंतिम सलामी दी। सुबह पाटन थाने से काचरेड़ा तक 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद की पत्नी तमन्ना देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देशराज सिंह ने 22 अप्रैल को ही पत्नी से बात कर अपनी दो साल की बेटी का हाल जाना था। देशराज सिंह 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके बड़े भाई भी सेना में कार्यरत हैं, जबकि दादा भगवान सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery