Wednesday, April, 29,2026

हाईवे पर हाईटेक बदलाव, AI कैमरों से कटेगा टोल

जयपुर: राष्ट्रीय राजमागों पर टोल वसूली व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की बैरियर-फ्री टोलिंग योजना के तहत जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हाईटेक गैंट्री ढांचे स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर एआई-सक्षम ANPR कैमरे और अत्याधुनिक सेंसर लगाए जा रहे हैं। इस नई तकनीक के जरिए तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्वतः स्कैन होगी और टोल शुल्क सीधे संबंधित वाहन मालिक के बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से वसूल लिया जाएगा।

सफर होगा तेज और आसान

साथ ही GNSS (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) आधारित प्रणाली वाहन द्वारा तय की गई दूरी के अनुसार सटीक टोल निर्धारित करेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पारंपरिक टोल प्लाजा और लंबी कतारों से राहत मिलेगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और ईंधन की भी बचत होगी।

360 डिग्री कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

नेशनल हाईवे पर हर किमी पर लगाए जा रहे 360 डिग्री निगरानी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी। सरकार का लक्ष्य इस अत्याधुनिक टोलिंग सिस्टम को दिसंबर 2026 तक देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूरी तरह लागू करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery