Wednesday, April, 29,2026

खाटूश्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से भिड़ी, 2 की मौत

जयपुर: दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रायसर थाना क्षेत्र के बहलोड़ गांव के पास ट्रेलर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी थे, जो सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। रायसर थाना अधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर ने बताया कि सड़क पार कर रही एक छात्रा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में शैलेश और सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंजली, सागर और छात्रा निक्की गंभीर घायल हैं, जिन्हें निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीकर से गुजरात जा रहे 4 लोगों की मौत

कालोल/सीकर। गुजरात के कालोल के पास भारतमाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से सीकर के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से कालोल में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सभी लोग सीकर से गुजरात लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 2 बजे पिंगली के पास ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में साजिद इकबाल, इलियास इकबाल, इशाक इकबाल और रेहान असगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक बच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लगातार यात्रा के कारण ड्राइवर की नींद पूरी नहीं हो पाई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery