Wednesday, April, 29,2026

किन्नर अखाड़े के काफिले की कार ने मारी टक्कर, वकील को पीटा

जयपुर: बनीपार्क थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट सर्किल पर मंगलवार सुबह उज्जैन के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर काली नंद गिरी के काफिले की एक गाड़ी ने एडवोकेट कुणाल शर्मा की कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एडवोकेट ने काफिले का पीछा किया और चिंकारा कैंटीन वाली लाल बत्ती पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान काफिले के बाउंसरों ने एडवोकेट के साथ मारपीट कर दी। झगड़े के समय मौके पर मौजूद दमकलकर्मी भूपेंद्र ने वीडियो बनाया तो बाउंसरों ने उन्हें धमकाकर वीडियो डिलीट करवा दिया। इसके बाद पूरा काफिला तेजी से आगे बढ़ गया।

मारपीट की सूचना मिलते ही आक्रोशित एडवोकेट कुणाल शर्मा बनीपार्क थाने पहुंचे और रोड जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने हरमाड़ा थाने के बाहर नाकाबंदी कर काफिले की टक्कर मारने वाली गाड़ी को रोककर जब्त कर लिया। इस संबंध में एडवोकेट कुणाल शर्मा की शिकायत पर बनीपार्क थाने में एक्सीडेंट और मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery