Wednesday, April, 29,2026

झालावाड़ में गैंगस्टर की हत्या के 11 आरोपियों को उम्रकैद

झालावाड़: जिले के बहुचर्चित गैंगस्टर मुख्तियार मलिक हत्याकांड में एडीजे कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी है, जबकि एक अन्य आरोपी को 7 वर्ष के कारावास से दंडित किया गया है। यह मामला करीब तीन साल पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

लोक अभियोजक विनोद गोचर के अनुसार, 31 मई 2022 को भीमसागर बांध क्षेत्र में मछली ठेके को लेकर विवाद के चलते
यह घटना हुई थी। भोपाल निवासी गैंगस्टर मुख्तियार मलिक अपने चौकीदार कमल किशोर मीणा के साथ नाव में सवार होकर बांध क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान कासखेड़ला गांव के कुछ लोगों ने उनकी नाव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में कमल किशोर मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुख्तियार मलिक लापता हो गया था। घटना के दो दिन बाद उसका शव भीमसागर बांध के किनारे जंगल में बरामद किया गया। इस मामले में मृतक के भाई की ओर से पिड़ावा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

जांच में सामने आया कि कालीसिंध और भीमसागर बांध के मछली ठेकों को लेकर गैंगस्टर और स्थानीय मछुआरों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग के साथ डेटोनेटर का भी इस्तेमाल किया गया था।

पॉक्सो एक्ट में एक को उम्रकैद, अलवर में 20 साल की सजा

झालावाड़/अलवर। झालावाड़ और अलवर जिलों के पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म मामलों में कड़े फैसले सुनाए हैं। झालावाड़ में विशेष न्यायाधीश ने स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी प्रधान सिंह को उम्रकैद और 53 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने पीड़िता को 4 लाख रुपए प्रतिकर देने की भी अनुशंसा की है। प्रकरण के अनुसार, पीड़िता को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया गया था और उसे भोपाल ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। दो वर्ष चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने 15 गवाह और 29 दस्तावेज पेश किए। वहीं अलवर में पॉक्सो-1 कोर्ट ने पड़ोसी युवक को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 15 हजार रुपए जुमनि की सजा सुनाई। आरोपी घर में घुसकर पीड़िता को छत पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सुनवाई के दौरान 16 गवाह और 41 दस्तावेज पेश किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery