Wednesday, April, 29,2026

परिवारवाद में डूबे दल नारी शक्ति से डरे, मैं आरक्षण दिलाकर रहूंगा: PM

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से महिला आरक्षण लंबित था, जिसे उनकी सरकार ने 2023 में 'नारी शक्ति अभिनंदन' के रूप में पारित किया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जैसी पार्टियों ने वर्षों तक महिला आरक्षण को रोके रखा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति में डूबे दल नारी शक्ति से डरते हैं और महिलाओं को संसद व विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहते। प्रधानमंत्री ने मंच से महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके आरक्षण के अधिकार को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, 'देश की बेटियों को उनका हक दिलाना हमारी प्राथमिकता है।'

44 महिलाओं को मंच पर जगह

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ग्राउंड में आयोजित इस सम्मेलन में करीब 50 हजार महिलाओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। सम्मेलन में राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 44 महिलाओं को मंच पर स्थान दिया गया।

6350 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मोदी ने वाराणसी में 6350 करोड़ रुपए से अधिक की 160 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का उ‌द्घाटन और शिलान्यास किया। वाराणसी-आजमगढ़ सड़क चौड़ीकरण, कज्ञ्जाकपुरा व कादीपुर में रेल ओवरब्रिज और भगवानपुर में जल शोधन संयंत्र शामिल हैं। साथ ही अमृत 2.0 के तहत जल-सीवरेज योजनाएं और 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी बनाया जाएगा। पीएम ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery