Wednesday, April, 29,2026

अमृत 2.0: दो सौ शहरों में विकास की रफ्तार तेज

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान में शहरी विकास कार्यों को नई गति मिली है। अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) 2.0 के तहत केंद्र की मंजूरी के बाद 11,560 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 200 शहरों और कस्बों में 363 परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है, जिससे शहरी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है। ये परियोजनाएं जलापूर्ति, सीवरेज और जल संरक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में बदलाव ला रही हैं।

अमृत 2.0 के तहत राजस्थान में सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन पर 5,950 करोड़ रुपए, जलापूर्ति परियोजनाओं पर 5,099 करोड़ रुपए और जलाशय पुनरुद्धार पर 505 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने योजना के बजट आवंटन में वृद्धि करते हुए राज्य को 2,341 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है, जिससे परियोजनाओं को और गति मिलेगी।

जयपुर में 2,624 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

जयपुर में अमृत 2.0 के तहत कुल 2,624 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए के सीवरेज नेटवर्क विस्तार की डीपीआर तैयार हो रही है, जबकि 731 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं हेरिटेज क्षेत्र में 1,040 करोड़ रुपए से अधिक के एसटीपी निर्माण, सीवर लाइन सुधार और नई लाइनें बिछाने के कार्य जारी हैं।

मुख्यमंत्री से मिले डेनमार्क के राजदूत

सीएम भजनलाल शर्मा से मंगलवार को डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने सीएमआर पर मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों ने प्रदेश में जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं डेयरी के क्षेत्र में संभावनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही राज्य में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सतत कृषि एवं रीसाइकल अर्थव्यवस्था के संबंध में भी वार्ता की गई।

डिजिटल सुशासन की नई पहल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाई देते हुए 'समाधान साथी' नामक व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है। यह अभिनव पहल आमजन और विद्यार्थियों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी को बेहद आसान और त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'समाधान साथी' चैटबॉट का शुभारंभ 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery