Wednesday, April, 29,2026

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा... फिर चाकुओं से गोदा

मुंबई: मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में सोमवार को एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी (31) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास पहुंचा और गार्ड्स से मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ देर बाद लौटकर उसने एक गार्ड से धर्म पूछा और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह केबिन में घुसा और दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। ऐसा न कर पाने पर उस पर भी हमला कर दिया। दोनों घायल गार्ड्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

'लोन वुल्फ' हमले की आशंकाः महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की जांच में आरोपी के घर से इराक और सीरिया का इस्लामी राज्य से जुड़े नोट्स, लैपटॉप और अन्य सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में इसे 'लोन वुल्फ' अटैक माना जा रहा है। आरोपी 2020 में अमेरिका से लौटकर मौरा रोड पर रह रहा था और ऑनलाइन कोचिंग देता था। ATS के अनुसार, इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथ की ओर झुकाव के बाद उसने अकेले ही हमले की योजना बनाई थी। मामले की गहन जांच जारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery