Wednesday, April, 29,2026

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल

जोधपुर: शहर के पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत हो जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के बाद मृतका के परिजन और समाज के लोग अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों की मांग है कि ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। जानकारी के अनुसार, बनाड क्षेत्र के देवलिया निवासी कंचन कंवर को बच्चेदानी में गांठ की समस्या थी। परिजन पहले उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए थे, जहां हार्ट और बीपी की दिक्कतों के कारण ऑपरेशन नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया था।

परिजनों का आरोप है कि 25 अप्रैल को ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में रखा गया, लेकिन लगातार तबीयत बिगडती गई। 27 अप्रैल की शाम उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मौत के बाद भी डॉक्टरों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की और बिल भुगतान कर शव ले जाने की बात कही, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसीपी प्रतापनगर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और चिकित्सकीय एसओपी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery