Wednesday, April, 29,2026

बंगाल: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान आज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को 142 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में करीब 3.21 करोड़ मतदाता 1400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं 4.12 लाख से अधिक युवा पहली बार मतदान करेंगे।

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य के कई संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। सीआरपीएफ ने भवानीपुर समेत कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं, जिससे मुकाबला हाई-प्रोफाइल हो गया है। इस चरण के लिए लगभग 41 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान कर्मी ईवीएम मशीनों के साथ बूथों पर पहुंच चुके हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 92.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग ने हिंसा की आशंका को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को विशेष निर्देश दिए हैं कि मतदान के दौरान देसी बमों के इस्तेमाल को हर हाल में रोका जाए। हाल ही में दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके से बड़ी संख्या में बम बरामद होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery