Wednesday, April, 29,2026

जिस बाघ को वनकर्मी ढूंढ रहे थे, उसकी बॉडी पहाड़ी पर मिली

सवाई माधोपुर: रणथंभौर नेशनल पार्क से मंगलवार को वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई। पार्क की फलोदी रेंज के हिंदवाड़ क्षेत्र में लापता चल रहे युवा बाघ आरबीटी-2402 का सुबह कंकाल बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार, यह बाघ पिछले करीब डेढ़ महीने से गायब था और उसकी तलाश के लिए तीन टीमें लगातार जुटी हुई थीं। शव मिलने के बाद उसकी मौत की पुष्टि हो गई है। वनकर्मियों की एक टीम मंगलवार सुबह नियमित गश्त पर थी। सुबह करीब सवा 8 बजे हिंदवाड़ पहाड़ी के शीर्ष पर पीली के खाड़ इलाके में उन्हें बाघ का क्षत-विक्षत कंकाल दिखाई दिया। सूचना मिलते ही रेंजर विजय कुमार मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्गम और करीब 500 फीट ऊंची पहाड़ी से शव को नीचे लाने में टीम को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कंकाल को नाका राजबाग वन चौकी लाया गया, जहां मेडिकल टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

साढ़े तीन से साढ़े चार साल का था आरबीटी-2402

मृत बाघ आरबीटी-2402 की उम्र करीब साढ़े तीन से साढ़े चार वर्ष बताई जा रही है। वह चर्चित बाघिन टी-99 का शावक था और युवावस्था में अपने लिए टेरिटरी स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके पिछले हिस्से पर केनाइन दांतों के निशान मिले हैं, जो किसी अन्य बाघ के साथ हुए संघर्ष की ओर संकेत करते हैं।

टेरिटोरियल फाइट में जान जाने की आशंका

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक (CCF) शारदा प्रताप सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला टेरिटोरियल फाइट का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि जंगल में बाघों के बीच पानी के स्रोतों और क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर अक्सर संघर्ष होता है। हिंदवाड़ क्षेत्र में पहले से ही अन्य बाघों संभावित रूप से टी-108 या आरबीटी-2310 का मूवमेंट दर्ज किया गया है। आशंका है कि इन्हीं में से किसी के साथ संघर्ष में आरबीटी-2402 गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में पहाड़ी पर पहुंचकर उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी मौत के कारणों की पुष्टि

वन अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी। हालांकि, घटना ने एक बार फिर रणथंभौर में बढ़ती बाध संख्या और सीमित टेरिटरी के बीच संतुलन की चुनौती को उजागर किया है, जहां बाघों की संख्या में वृद्धि संरक्षण की सफलता का संकेत है। वहीं, टेरिटरी को लेकर बढ़ते संघर्ष वन्यजीव प्रबंधन के लिए गंभीर चिंता बनते जा रहे हैं। फिलहाल विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery