Thursday, April, 30,2026

आंधी-बूंदाबांदी से राहत के 'छींटे'... हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

जयपुर: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मई-जून में गर्मी का प्रकोप फिर तेज हो सकता है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 40.9C दर्ज किया गया, हीटवेव को देखते हुए प्रदेश में जगह-जगह नगर निगम सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रहा है। इसके साथ ही सवाई मानसिंह अस्पताल ने हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए 15 बेड रिजर्व कर विशेष चिकित्सकीय टीम तैनात की है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, नागौर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, कुचामन, सीकर, अलवर, डीग, भरतपुर, झुंझुनू, खैरथल और तिजारा समेत कई क्षेत्रों में वेलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery