Wednesday, March, 25,2026

टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द मिलेंगी 300 इलेक्ट्रिक बसें

जयपुर: राजस्थान रोडवेज के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। रोडवेज ने इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए जारी टेंडर में दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। कुल 300 इलेक्ट्रिक बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, एक कंपनी 246 बसें उपलब्ध कराएगी, जबकि दूसरी कंपनी शेष 54 बसें देगी। यह फैसला रोडवेज द्वारा पारदर्शी और प्रतिस्पधीं टेंडर प्रक्रिया के बाद लिया गया है, जो पिछले कई वर्षों से लंबित थी। बीते चार वर्षों से राजस्थान रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की कवायद कर रहा था. लेकिन हर बार प्रयास असफल रहे। अब निगम के प्रबंध निदेशक पुरुषोतम शर्मा की बेहतर योजना और सख्त फॉलो अप के चलते यह मिशन पहली बार सफलता की दहलीज पर पहुंचा है।

शमां ने टेंडर की शतों को बेहद सख्त और व्यावहारिक बनापा, जिससे देश की जानी-मानी कंपनियां भी इसमें शामिल हो सकी। निगम के सूत्रों के अनुसार, इस पहल से न केवल पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राजस्थान रोडवेज देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक बस संचालन करने वाला निगम भी बन सकता है।

अब वित्त विभाग की अनुमति बाकी

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाइल वित्त विभाग को अनुमति के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही LOI जारी की जाएगी और कंपनियों के साथ औपचारिक अनुबंध प्रक्रिया शुरु होगी। निगम के अधिकारियों के अनुसार, अनुमति मिलने के बाद बसों की डिलीवरी और रूट आवंटन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। शुरुआत में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों के रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा।

अब सांगानेर से चलेंगी बगराना डिपो की बसें

जेसीटीएसएल ने बगराना डिपो को सांगानेर डिपी में शिफ्ट करने का फैसला किया है। 26 मार्च से बगराना डियों की सभी बसों का संचालन सांगानेर डिपो से शुरू होगा। बसें प्रथम पारी से ही सांगानेर से स्वाना होंगी। 25 मार्च तक बगराना डिपों की बसें, रिकॉर्ड,
संसाधन तथा चालक-परिचालकों को सांगानेर डिपो में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यह निर्णय जल्द शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे ई-बसों की बेहतर व्यवस्था और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

सबसे सस्ती रेटः मात्र 234.59 प्रति किमी

राजस्थान रोडवेज की यह उपलब्धि सिर्फ बसों की संख्या तक सीमित नहीं है। टेंडर में तय संचालन खर्च पूरे देश में सबसे कम है। प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस का प्रति किलोमीटर खर्च मात्र 34 रुपए 59 पैसे रहेगा। यह दर न केवल राजस्थान के लिए, बल्कि देश के किसी भी राज्य परिवहन निगम से काफी कम है। इससे निगम को हर वर्ष करोड़ों रुपए की बचत होने की उम्मीद है, जो आगे चलकर यात्री किराए में भी राहत दे सकती है। इलेक्ट्रिक बसें डीजल बसों की तुलना में रखरखाव, ईंधन और प्रदूषण नियंत्रण के मामले में भी अधिक किफायती साबित होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery