Wednesday, March, 25,2026

तकनीकी दक्षता ही पुलिस की शक्तिः डीजी अग्रवाल

जयपुर: राजस्थान पुलिस के तकनीकी स्तंभ पुलिस दूरसंचार विभाग ने सोमवार की पुलिस दूरसंचार लाइन, जयपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि डीजी कानून-व्यवस्था संजय अग्रवाल ने सभी पदवा विजेताओं को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी दक्षता ही पुलिस की शक्ति है। पुलिस दूरसंचार विभाग राजस्थान पुलिस की रीढ़ है। आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए तबानीक और संचार का सटीक होना अनिवार्य है और इन अधिकारियों ने अपनी मेहनत से इसे सिद्ध किया है।

कार्यक्रम में 110 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनको कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी दक्षता के आधार पर सम्मानित किया गया। इनमें 31 को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 38 को उत्कृष्ट सेवा पदक, 7 को डीजीपी डिस्क, 3 को सर्वोत्तम सेवा चिह्न, 9 को अति उत्तम सेवा चिह्न तथा 22 को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एडीजी पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं वी. के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में पुलिस निरीक्षक रतीराम मीना, कालूराम मीना, साहब सिंह, उपनिरीक्षक बनवारी लाल योगी, महेंद्र सिंह, सुकराम मीना सहित 31 कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीना, पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार सैन, विजेंद्र सिंह, महावीर प्रस्राद मीणा, नीतू चौहान, कैलाश चंद्र शर्मा सहित 38 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पदक मिला।

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चंद शर्मा, अवनीश कुमार, प्रवीण सेन, पुलिस निरीक्षक रविंद्र तंवर, एएसआई कल्पा श्योराण, पंकज कटारिया और महेंद्र सिंह चौहान को डीजीपी डिस्क दी गई। साथ ही 29 को सेवानिवृत्ति उपरांत और एक को मृत्यु ठपर्यंत अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery