Wednesday, March, 25,2026

बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक हुआ अस्त-व्यस्त

जयपुर: राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश ने कई इलाकों को पानी से भर दिया। श्याम नगर, विद्याधर नगर, लाल कोठी और राजा पार्क जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। खासतौर पर जयपुर-टोंक रोड और झोटवाड़ा रोड पर भारी जाम लग गया। लक्ष्मी मंदिर तिराहे से गोपालपुरा पुलिया तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। जयपुर व आसपास के इलाकों में सुबह हुई बारिश ने शहर के विभिन्न हिस्सों को भिगो दिया।

बरसात से तापमान में आई गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के उत्तरी और कुछ मध्य भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा जारी 24 घंटे के वर्षा मानचित्र के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा ने किसानों को कुछ राहत दी। आंकड़ों के अनुसार, जयपुर के अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत के आसपास रही। जयपुर में मंगलवार को भी सामान्य रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

26 मार्च को पहले विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने वाले हैं। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास तथा दूसरा मध्य पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। 26 मार्च को पहले विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा, जिससे जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में वर्षा होने की संभावना है। 27 मार्च को कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery