Wednesday, March, 25,2026

किसान कर्ज माफी से केंद्र सरकार का इनकार

जयपुर: आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किसानों पर बढ़ते कर्ज और कर्ज माफी को लेकर प्रश्न उठाया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसद के सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि किसानों की पूर्ण ऋण माफी के लिए केंद्र सरकार के पास कोई योजना विचाराधीन नहीं है। बेनीवाल ने इस जवाब पर गहरी निराशा और दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति उन किसानों के लिए बेहद चिंताजनक है, जो लगातार घाटे में खेती कर रहे हैं, कर्ज के बोझ तले दबे हैं और अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बेनीवाल ने कहा कि सरकारी आंकड़ों से स्पष्ट है कि किसानों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने लोकसभा में स्वीकार किया कि देशभर में पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2022-23 से 2024-25) के दौरान कुल कृषि ऋण वितरण में 15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई है। बेनीवाल ने कहा कि कर्ज के ये आंकड़े किसानों की आय दोगुनी करने के दावे को झूठा साबित करते हैं। सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार, केवल राजस्थान में किसानों पर 1,92,293 करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 31,34,808 करोड़ रुपए है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery