Wednesday, March, 25,2026

नौ कन्याओं का पूजन कर सीएम ने लिया आशीर्वाद

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नवरात्र के अवसर पर जोबनेर स्थित ज्वाला माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पुजारियों ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा माता की तस्वीर भेंट की।

उन्होंने मंदिर परिसर में नौ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सांभर स्थित शक्तिपीठ शाकंभरी माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और हवन में आहुति दी। मंदिर में आए श्रद्धालुओं से मिलकर बातचीत भी की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को देखकर आमजन में उत्साह की लहर दौड़ गई। वहीं, जयपुर लौटते समय मुख्यमंत्री ने दहमीकलां स्थित श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर में दर्शन किए। पुजारी ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने सुनी आमजन की समस्याएं

मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में भजनलाल शर्मा ने आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवादी उम्मीद लेकर आते हैं, इसलिए प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर जल्द निपटाया जाए। सीएम ने लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, पशुपालन, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम आदि विभागों से जुड़ी शिकायतों पर सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं, जनसुनवाई के दौरान लोग निस्तारण से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जोधपुर के प्रेम हरि प्राणी मात्र सेवा संस्थान से आए संत-महात्माओं का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। साथ ही 'मुएथई' खेल में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल राजस्थान के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

आमजन-किसानों ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। झोटवाड़ा में स्थानीय लोगों व हाथोज में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सीएम को फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद धानक्या मोड़ पर किसानों ने मुख्यमंत्री को गेहूं की बालियां भेंट कीं और कालवाड़ में आमजन ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए आभार जताया। सीएम शर्मा ने बस्सी नागा स्थित बजरंग गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया और जोबनेर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में श्री कर्ण नरेंद्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यहां छात्राओं ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक निर्मल कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery