Wednesday, March, 25,2026

सीएस का योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर फोकस

जयपुर: बीस सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को अधिकारियों की अहम बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से गरीबी उन्मूलन और कमजोर व वंचित वर्गों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने 2025-26 के अंतर्गत फरवरी 2026 तक की प्रगति की समीक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की जिला-वार एवं योजना-वार प्रगति की समीक्षा की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ऑपरेशन थिएटर को पूरी तरह तैयार कर सुचारू और निर्बाध रूप से संचालित किया जाए। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही संस्थागत सेवाओं के बेहतर उपयोग व स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर भी जोर दिया।

प्रवासियों के साथ जुड़ाव को और मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

वहीं मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक भी ली। बैठक में सीएस ने राजस्थान फाउंडेशन की ओर से प्रवासियों के साथ जुड़ाव और हाल ही में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन की सराहना की। बैठक में नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी नीति 2025, राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चौष्प्टर्स का विस्तार, निवेश और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनाए 'राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग' को मजबूत करने और राज्य के विकास में उनके योगदान को बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव आयोजना भवानी सिंह देथा, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी और आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा उपस्थित रहे।

आजीविका सशक्तीकरण पर फोकस

सीएस वी. श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण को गति देने, मनरेगा के तहत मांग आधारित कार्यों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से आजीविका सशक्तीकरण को मजबूत करने के निर्देश दिए। सीएस ने निर्देश दिए गए कि कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों के लिए जिला-विशिष्ट व समयबद्ध सुधार योजनाएं तैयार की जाएं और सामाजिक क्षेत्रों में सेवा वितरण को सुदृढ़ कर संस्थागत परिणामों को और बेहतर बनाया जाए। सीएस ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित प्रथम व द्वितीय स्तर की समितियों की मासिक समीक्षा बैठकों का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने के साथ ही डेटा रिपोर्टिंग की शुद्धता व समयबद्ध प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery