Wednesday, March, 25,2026

भोले बाबा भाव के भूखे, आडंबर के नहीं: पंडित प्रदीप मिश्रा

जयपुर: जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों की कथा सुनने हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान 'लुटा दिया भंडार काशी वाले ने..., तेरी कृपा का क्या है भरोसा..., मानो तो मैं गंगा मां हूं, ना मानो तो मैं बहता पानी...' जैसे भजनों पर बाबा के जयकारे लगाते हुए भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे परिसर में कुंभ मेले जैसा माहौल नजर आया।

कथा के दौरान पं. मिश्रा ने कहा कि शिव साधना में समय की कमी बाधा नहीं है, क्योंकि भोले बाबा केवल भाव के भूखे हैं, आडंबर के नहीं। सच्चे मन से 'ओम नमः शिवाय' का जप या शिवलिंग पर जल अर्पण भी फलदायी होता है। उन्होंने कहा कि समर्पण और आंतरिक पवित्रता ही सच्ची साधना है। बाहरी दिखावे से अधिक मन की शुद्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समय की कमी हो तो मन में शिव का स्मरण भी पूर्ण फल देता है। अहंकार का त्याग, सच्चा मन और अच्छे कर्म ही सच्ची शिव भक्ति हैं। माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने तपस्या, श्रद्धा और अटूट विश्वास का महत्व बताया।

तिल राजयोग और सौभाग्य का प्रतीक

पं. मिश्रा ने तिल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शरीर पर तिल व्यक्ति के कर्म, भाग्य और व्यक्तित्व के संकेत माने जाते हैं। तिल को राजयोग और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। काले तिल का शिवलिंग पर अर्पण शनि दोष, राहु-केतु और आर्थिक समस्याओं के निवारण में सहायक माना गया है। इस अवसर पर पं. मिश्रा ने आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। कथा का समापन आरती के साथ हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा 26 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery