Wednesday, March, 25,2026

गहलोत ने 'इंतजारशास्त्र' मुहिम के जरिए सरकार पर साधा निशाना

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नई मुहिम 'इंतजारशास्त्र' की शुरुआत की है। 'इंतजारशास्त्र' मुहिम के तहत अगले 15 दिनों तक लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। सोमवार को इसके पहले अध्याय में जनहित के प्रोजेक्ट्स की गति जानबूझकर धीमी करने का आरोप लगाया गया। गहलोत ने कहा कि दिसंबर 2023 से प्रदेश में जनहितकारी प्रोजेक्ट्स की गति जानबूझकर धीमी की जा रही है, जिससे लागत बढ़ रही है और जनता अपने अधिकारों से वंचित हो रही है। गहलोत ने जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेस एंड सोशल साइंसेज' को लेकर कहा कि संस्थान वर्ष 2024 में पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन सरकार इसे क्रियाशील करने से कतरा रही है। उन्होंने सरकार से सवाल किया, क्या सरकार इस बेहतरीन संस्थान को सिर्फ इसलिए शुरू करने से कतरा रही है क्योंकि यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर है?

'इंतजारशास्त्र' के नाम पर भ्रम फैला रहे गहलोतः पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 'इंतजारशास्त्र' के नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि उनके राज में युवाओं को रोजगार के लिए कितना इंतजार करना पड़ा। युवाओं को रोजगार नहीं देकर और पेपर लीक कराकर उनके साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने किसानों से ऋण माफी का वादा कर उन्हें केवल इंतजार करवाया। विधायकों को होटलों में बंद कर जनता को उनसे मिलने के लिए इंतजार करवाया गया। माताओं, बहनों और बेरोजगारों को विकास के नाम पर इंतजार करवाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। तीनों ऐतिहासिक बजट की क्रियान्विति धरातल पर उतर रही है। 'राइजिंग राजस्थान' के जरिए उद्योग बढ़ रहे हैं और बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत को इस तरह के भ्रम फैलाने वाले बयान नहीं देने चाहिए। उनके अनुभव का हम लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन वे अपनी पार्टी में अंतर्कलह के कारण सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery