Wednesday, March, 25,2026

राठौड़ ने किया पीएम के भांषण का समर्थन

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर दिए गए भाषण का पूर्ण समर्थन किया। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक शांति और स्थिरता की आवश्यकता को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का संघर्ष मानवता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की नीति सदैव संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने नागरिक क्षेत्रों, पावर प्लांट्स और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों, विशेषकर होर्मुज जलडमरूमध्य पर किसी भी हमले को अस्वीकार्य बताया।

देश में तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत अब 27 के बजाय 41 देशों से आयात कर रहा है। पश्चिम एशिया में रह रहे लगभग एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिनमें से 3.75 लाख नागरिक सुरक्षित लौट चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश कि 'तनाव समाप्त होना चाहिए और संवाद ही समाधान का मार्ग है', भारत की जिम्मेदार और संतुलित वैश्विक भूमिका को दर्शाता है। मदन राठौड़ ने सदन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूसीसी केवल कानूनी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery