Wednesday, March, 25,2026

110 सैनिकों को लेकर जा रहा मिलिट्री का प्लेन क्रैश

बोगोटा: कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 110 सैनिक सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में स्थित प्यूटों लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। यह इलाका पेरू सीमा के पास स्थित है।

दुर्घटना के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। दो सैन्य सूत्रों ने बताया कि अब तक मलबे से कई लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। वहीं, ब्लूराडियो की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा एक शहरी क्षेत्र से महज 3 किलोमीटर दूर हुआ और घटनास्थल से उठते घने धुएं के गुबार देखे गए। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उम्मीद है कि इसमें कोई जान नहीं गई होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery