Wednesday, March, 25,2026

रामनवमी पर श्रीराम, भरत समेत चारों भैया निकलेंगे नगर भ्रमण पर

जयपुर: श्री रामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से रामनवमी पर 26 मार्च को रामलला के जन्मोत्सव पर शाम चार बजे सूरजपोल अनाज मंडी से गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान तीन दर्जन झांकियों के साथ श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न चारों भैया नगर भ्रमण पर निकलेंगे। ब्रह्म पीठाधीश्वर खोजीजीद्वाराचार्य रामरिछपाल दास महाराज (त्रिवेणी धाम) के सान्निध्य में आरती-पूजन के साथ शोभायात्रा रवाना की जाएगी।  शोभायात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सानिध्य में सोमवार को समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा, संगठन सचिव मुकेश कपूर, कोषाध्यक्ष भरत लोहिया, महामंत्री प्रवीण बड़े भैया, विचित्र भार्गव, विष्णु शर्मा, प्रमोद आमेरिया एवं अन्य ने चौड़ा रास्ता स्थित गोलछा सिनेमा में शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। समिति के महामंत्री प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि शोभायात्रा सूरजपोल बाजार, रामगंज चौपड़, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार एवं छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्रजी पहुंचेगी। यहां रात्रि लगभग 10.30 बजे महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा।

35 आकर्षक झांकियां होंगी शामिल

शोभायात्रा में 35 आकर्षक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन होगा। गौरांग महाप्रभु संकीर्तन मंडल के लोग भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन करते चलेंगे। पूरे मार्ग में भक्ति की अविरल थारा बहेगी। राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी शोभायात्रा में देखने को मिलेगी। ढूंढाड़ी भाषा में लोकगीतों का गायन एवं पारंपरिक लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

झांकियों में जीवंत होगी रामलीला

शोभायात्रा में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्र के स्वरूपों की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की झांकियों में जे.के. लोन गणेशजी का रथ, हरि सिंहजी भोमियांजी की झांकी, श्याम सत्संग समिति की ओर से वीर हनुमानजी की झांकी, जीण माता मंदिर का रथ, वैष्णो देवी माता, नीली हवेली वाले हनुमानजी, मुरली मनोहरजी मंदिर, चिंताहरण हनुमानजी सहित अनेक झांकियां शामिल रहेंगी। इसके अलावा विद्युत चलित झांकियां भी रहेंगी। गणेशजी का तबला वादन, शिवजी की हथेली पर नृत्य करते गणेशजी, हनुमानजी शिवजी की आरती करते हुए, रामजी का पालने में झूलना, रास मंडल, संजोग बिहारीजी मंदिर, स्वरूप सरकार एवं रंगमहल की झांकियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। शोभायात्रा में 5 हाथी, 8 ऊंट और 8 घोड़े सुसज्जित लवाजमे के साथ शामिल होंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery