Wednesday, March, 25,2026

योजनाओं के प्रचार में सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ाएं: जनसंपर्क आयुक्त

जयपुर: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अधिकारियों का प्रमुख दायित्व बताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए।

आयुक्त शर्मा ने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परंपरागत मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया हैंडल्स का प्रभावी इस्तेमाल किया जाए। विकास योजनाओं, उपलब्धियों, नीतिगत निर्णयों, उल्लेखनीय प्रगति और महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी रियल टाइम में लक्षित वर्ग तक पहुंचाने के लिए जिलों और विभिन्न विभागों के सोशल मीडिया हैंडल्स को सक्रिय रूप से उपयोग में लाया जाए। आयुक्त शर्मा ने सभी जनसंपर्क कार्यालयों के प्रभारियों को अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं और जनोपयोगी कंटेंट का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामग्री को अधिक पठनीय और रोचक बनाने के लिए वीडियो, चार्ट, डायग्राम, ग्राफ आदि का उपयोग करने पर बल दिया। बैठक में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. गोरधन लाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (सुजस) नर्बदा इंदौरिया, संयुक्त निदेशक मनमोहन हर्ष, जसराम मीणा, उपनिदेशक विजय खंडेलवाल और कुमार अजय भी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery