Wednesday, March, 25,2026

20 दिन के इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

जयपुर: प्रदेश में एलपीजी संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि गैस की बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि नए कनेक्शनों पर अघोषित रोक जैसी स्थिति बन गई है। जयपुर समेत अधिकांश जिलों में उपभोवता 7 से 20 दिन तक अतिरिक्त इंतजार करने को मजबूर हैं। गैस कंपनियां बुकिंग तो ले रही हैं, लेकिन डिलीवरी की कोई तय तारीख नहीं दे पा रही हैं।

कई जगह बुकिंग रिजेक्ट हो रही है तो कहीं सर्वर डाउन रहने से उपभोक्ता बार-बार कोशिश के बावजूद सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं। बुकिंग के बाद भी केवल 'जल्द डिलीवरी' का संदेश मिल रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में प्रदेश में रसोई गैस को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत के अनुसार, सिस्टम में नए कनेक्शन का विकल्प ही बंद कर दिया गया है। हर महीने जारी होने वाले 20-25 हजार नए कनेक्शनों की प्रक्रिया फिलहाल पूरी तरह ठप है।

14.2 की जगह 10 किलो गैस भरने की तैयारी !

संकट के बीच एक और बड़ा बदलाव होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 14.2 किलो के सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस भरने की तैयारी की जा रही है। इसी के अनुरूप बिलिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। 'पे एंड बुक' जैसे प्लेटफॉर्म पर बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। एचपीसीएल द्वारा सिस्टम अपडेट कर नई सप्लाई व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को सीमित गैस मिलने की आशंका और बढ़ गई है।

घंटों इंतजार... फिर भी नहीं मिल रही LPG, कारोबार प्रभावित

एलपीजी की कमी का असर अब आम जनजीवन से आगे बढ़कर परिवहन क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। ऑटो और टैक्सी चालक घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद पूरी टंकी नहीं भरवा पा रहे हैं। कई जगह पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और सीमित मात्रा में गैस दी जा रही है। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में मेन्यू में कटौती की जा रही है। हॉस्टल और अन्य संस्थानों की भोजन व्यवस्था प्रभावित हुई है। टेक्सटाइल से लेकर निर्माण तक कई उद्योगों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर गैस सप्लाई चेन पर पड़ा है। तेल कंपनियां आपूर्ति नियंत्रित कर रही हैं, लेकिन पारदर्शिता की कमी से स्थिति और जटिल हो गई है।

'जल्द डिलीवरी' का संदेश

पुराने उपभोक्ताओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। बुकिंग कराने के बाद भी डिलीवरी की तारीख तय नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर बुकिंग रिजेक्ट होने की शिकायतें हैं, वहीं कंपनियों के सर्वर डाउन रहने से समस्या और बढ़ गई है। उपभोक्ता आईवीआर के जरिए सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन या तो कॉल नहीं लग रहा या बुकिंग के बाद भी डिलीवरी नहीं हो रही। कंपनियों की ओर से केवल 'जल्द डिलीवरी' का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन कोई निश्चित समय नहीं बताया जा रहा। स्थिति यह है कि अब घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 7 से 20 दिन तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पहले 25 दिनों के भीतर डिलीवरी का दावा किया जाता था।

आपूर्ति बाधित, तेजी से बढ़ रहा बैकलॉग

गैस आपूर्ति में बाधा और स्टॉक प्रबंधन की कमजोर व्यवस्था के चलते बैकलॉग तेजी से बढ़ रहा है। गोदामों में सीमित स्टॉक, ट्रांजिट में देरी और वितरण प्रणाली की खामियों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव

दीपक सिंह गहलोत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव है, लेकिन बढ़ते बैकलॉग के कारण सप्लाई एक सप्ताह से अधिक की देरी से मिल रही है। एजेंसियों तक आदेश देर से पहुंचने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

PNG बना विकल्प, लेकिन सीमाएं भी

जहां पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां हालात अपेक्षाकृत बेहतर हैं। अयपुर के कालवाड़ रोड, सिरसी रोड, अजमेर रोड, वैशाली और झोटवाडा क्षेत्रों में PING नेटवर्क पहुंच चुका है, जिसकी अब तेजी से मांग बढ़ रही है। नए कनेक्शन में 90 दिन तक का समय लग रहा है। सरकार ने 'एक घर-एक ईंधन' नीति के तहत PNG कनेक्शनधारकों को LPG छोड़ने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, गैस कंपनियों की अपारदर्शी नीति, कमजोर आपूर्ति प्रबंधन और तकनीकी खामियों ने मिलकर राजधानी में एलपीजी संकट खड़ा कर दिया है। नए कनेक्शन बंद है, पुराने उपभोक्ता परेशान हैं और अब कम गैस भरने की तैयारी की खबरों ने चिता और बढ़ा दी है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery