Wednesday, March, 25,2026

थानों का औचक निरीक्षण न करने वाले SP पर होगी सख्त कार्रवाई

जयपुर: पुलिस मुख्यालय में सोमवार को डीजीपी राजीव शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेशव्यापी अपराध समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बैठक में सभी रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक जुड़े। डीजीपी ने कानून-व्यवस्था, गंभीर अपराध, साइबर क्राइम, नशा तस्करी, आगामी त्योहारों की सुरक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की।

डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई एसपी की ओर से थानों का औचक निरीक्षण न करने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एसपी को निर्देश दिए कि अब हर दूसरे दिन कम से कम एक पुलिस थाने का औचक निरीक्षण अनिवार्य होगा। इसमें कोताही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट सहित कई जिलों में लापरवाही सामने आई। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) केवल जिला स्तर पर ही रहेगी। सीओ स्तर पर गठित डीएसटी को बंद किया जाए। इसका उद्देश्य आपसी टकराव और प्रतिस्पर्धा से बचना और एसपी को पूरी जवाबदेही देना है। उदयपुर में सीओ स्तर की स्पेशल टीम के एक कांस्टेबल के एसीबी ट्रैप में आने के बाद यह टीम विवादों में आई थी। अब केवल जिला डीएसटी और कमिश्नरेट में सीएसटी सक्रिय रहेंगी।

साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर विशेष फोकस

डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराधों पर पुलिस का ध्यान अभी कम है। सोशल मीडिया पर राउंड-द-क्लॉक निगरानी रखी जाए और अपराधियों का महिमामंडन करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। साइबर थानों को मजबूत करने, कार्मिकों के प्रशिक्षण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

अन्य प्रमुख निर्देश

  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की कार्रवाई तेज करें, ड्रग प्रभावित जिलों में सघन अभियान चलाएं।
  • आगामी त्योहारों पर चाक चौबंद सुरक्षा, फील्ड में पुलिस की विजिबिलिटी और गश्त बढ़ाएं।
  • अनुसंधान गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थानों का नियमित निरीक्षण, पुलिस लाइंस दौरा और कल्याण कार्य प्राथमिकता।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल, ई-विजिटर पोर्टल, राजकॉप सिटीजन एप और अभय कमांड सेंटर से निजी सीसीटीवी को जोड़ने पर बल।
  • ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान तेज करें, ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग करें।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में निर्धारित प्रावधानों का सख्ती से पालन।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery