Thursday, April, 30,2026

डिस्कॉम्स करेंगे बिजली स्टोर, BESS प्रोजेक्ट को रफ्तार

जयपुर: राजस्थान में अब बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम्स) अतिरिक्त - बिजली को स्टोर करने की दिशा में काम करेंगी। इसके लिए विकेन्द्रित बैटरी एनजी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) विकसित किए जाएंगे, ताकि सौर ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को जरूरत के समय उपयोग में लिया जा सके। राजस्थान में अब बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम्स) भी विकेन्द्रित बैटरी स्टोरेज सिस्टम विकसित करके अतिरिक्त सौर ऊर्जा को सहेजने का काम करेंगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार को विद्युत भवन में जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने डिस्कॉम्स को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में विकेन्द्रित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) लगाएं। राजस्थान में पीएम कुसुम योजना और रूफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट्स के जरिए काफी अतिरिक्त सौर बिजली पैदा हो रही है। इस सरप्लस बिजली को बचाने के लिए अब डिस्कॉम स्तर पर ही स्टैंडअलोन विकेन्द्रित बैटरी स्टोरेज सिस्टम विकसित किए जाएंगे। इन बैटरियों में दिन के समय बनी अतिरिक्त सौर ऊर्जा को स्टोर किया जाएगा।

पीएम कुसुम और रूफ टॉप सोलर से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन

राजस्थान में विकेन्द्रित बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) के लिए मुख्य रूप से राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आरआरईसीएल) और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) प्रमुख एजेंसियां हैं। इसके बाद अब पीएम कुसुम और रूफ टॉप सोलर से अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस बिजली को सेव करने के लिए अब डिस्कॉम्स में विकेन्द्रित बैटरी स्टोरेज सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन सचिव ऊर्जा और डिस्कॉम चेयरपर्सन आरती डोगरा ने बैठक में बताया कि तीनों डिस्कॉम्स जयपुर, जोधपुर और अजमेर उन इलाकों में बैटरी स्टोरेज सिस्टम लगाएंगे, जहां पीएम कुसुम और रूफ टॉप सोलर से ज्यादा सौर ऊर्जा उत्पन्न हो रही है। बैठक में ऊर्जा विभाग के सलाहकार नवीन अरोड़ा, अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक केपी वर्मा, तीनों डिस्कॉम्स के निदेशक (तकनीकी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

स्मार्ट मीटर और छीजत पर चर्चा

बैठक में स्मार्ट मीटरिंग, बिजली छीजत (लॉस) कम करने और गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। हीरालाल नागर ने कहा कि भारत सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को सही और सटीक बिल मिल रहा है। उन्होंने बिजली छीजत कम करने के लिए और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उन क्षेत्रों में खास ध्यान देने को कहा जहां तकनीकी और वाणिज्यिक लॉस ज्यादा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery