Wednesday, April, 29,2026

जेडीए ने शुरू किया बड़ा जियो-टैगिंग अभियान

जयपुर: जेडीए ने अपनी स्वामित्व वाली जमीनों के संरक्षण और अतिक्रमण पर सख्ती के लिए बड़ा डिजिटल कदम उठाते हुए जियो-टैगिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि की वास्तविक स्थिति का सटीक रिकॉर्ड तैयार करना और अवैध कब्जों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

अभियान के तहत प्रथम चरण में 1,030 खसरों की जियो-टैगिंग की जा रही है, जबकि कुल मिलाकर 9 हजार से अधिक खसरों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और दूसरे चरण की शुरुआत पहले चरण के समापन के बाद होगी। इस व्यापक अभियान में कुल 206 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एप से फोटो, लोकेशन और अतिक्रमण की रियल-टाइम रिपोर्ट तैयार होगी। अधिकारी मौके पर जाकर जेडीए पोर्टल पर उपलब्ध विशेष मोबाइल एप के माध्यम से भूमि की फोटो लेंगे। यह एप स्वतः ही उस भूमि का लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड रिकॉर्ड करेगा, जिससे हर खसरे की सटीक लोकेशन तय हो सकेगी। फोटो अपलोड करने के बाद संबंधित अधिकारी को भूमि की वास्तविक स्थिति पर टिप्पणी दर्ज करनी होगी। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि भूमि पर अतिक्रमण है, अवैध कब्जा है या भूमि खाली पड़ी है।

फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

जियो-टैगिंग पूरी होने के बाद अतिक्रमित खसरों की सूची तैयार की जाएगी और उन पर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी को पांच-पांच खसरों की जियो-टैगिंग की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे अभियान की निगरानी सीधे जेडीए आयुक्त स्तर पर की जा रही है, ताकि कार्य में पारदर्शिता और तेजी बनी रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल सरकारी भूमि संरक्षण की दिशा में एक बड़ा तकनीकी कदम है, जिससे भविष्य में अतिक्रमण रोकने में मदद मिलेगी और भूमि रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery