Thursday, April, 30,2026

कांग्रेस की नकारात्मक सोच के विरोध में BJP ने निकाला मशाल जुलूस

जयपुर: महिला अधिकारों पर कांग्रेस के हमलों और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस की नकारात्मक सोच के विरोध में मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए मंगलवार शाम जयपुर में भाजपा की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। अमर जवान ज्योति से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल तक पहुंचने वाले इस जुलूस का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद मंजू शर्मा के साथ होना था, लेकिन जुलूस शुरू होने से पहले ही मदन राठौड़ खफा होकर निकल गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मदन राठौड़ अनुशासन बनाए रखने की अपील कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से कतार में खड़े रहने और धक्का-मुक्की से बचने की बात कही, लेकिन कई महिलाएं मशाल लेकर फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गईं, जिससे भीड़ में धक्का-मुक्की हो गईं। वहीं, उन्हें मशाल की आग से नुकसान की आशंका भी हुई। राठौड़ की बार-बार अपील के बावजूद भी महिलाएं नहीं मानीं। इससे नाराज राठौड़ जुलूस स्थल से खफा होकर लौट गए। उन्होंने पूर्ण अनुशासन के साथ कार्यक्रम संपन्न कराने की इच्छा जताई थी, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप व्यवस्था न बन पाने पर वे उखड़ गए और विरोध प्रदर्शन स्थल से चले गए। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, निवर्तमान पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष के लौट जाने के बाद भी जुलूस पूरा हुआ। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery