Sunday, May, 10,2026

जेजेएम में राजस्थान के लिए 4800 करोड़ रुपए मंजूरः शेखावत

फलसूंड (जैसलमेर): केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फलसूंड में आयोजित रात्रि चौपाल में कहा कि राजस्थान के लिए जल जीवन मिशन के तहत 4800 करोड़ रुपए स्वीकृत कराकर ट्रांसफर करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच और बजट के अभाव में रुके कार्य अब तेजी से पूरे होंगे। शेखावत ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पानी के पैसे में भ्रष्टाचार करने वालों का हश्न पूर्व मंत्री महेश जोशी जैसा होगा। सरकार 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है और दोषियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। शेखावत ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पानी वितरण में गरीबों को प्राथमिकता दी जाए। बिजली संकट पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार और अधिकारियों पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया तथा हर घर तक बिजली पहुंचाने का भरोसा दिलाया। रात्रि चौपाल में उन्होंने देर रात तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया।

भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा देगी नई पीढ़ी को जनसेवा की प्रेरणा

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत भारतीय लोकतंत्र के चलते-फिरते विश्वविद्यालय थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हजारों कार्यकर्ताओं को तैयार कर जनसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की। शेखावत शुक्रवार को जोधपुर में 14 मई को होने वाले भैरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के मन में भैरोंसिंह शेखावत के प्रति गहरा सम्मान और आत्मीयता रही है। जोधपुर में स्थापित होने वाली यह प्रतिमा केवल स्मारक नहीं, बल्कि युवाओं और जनप्रतिनिधियों को सादगी, सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देगी।

अभावों में भी प्रतिभा निखार रहा लवा स्कूल

पोकरण। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भाग लेते हुए विद्यालय को ग्रामीण प्रतिभाओं के उत्कर्ष का अनूठा केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय साबित करता है कि सफलता केवल महंगे संसाधनों से नहीं, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और ग्रामीणों के संकल्प से हासिल होती है। शेखावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गांव के बुजुर्गों ने निजी सुविधाओं के बजाय हमेशा विद्यालय और बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता दी। इसी का परिणाम है कि साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी आज चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मान करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनसे अपनी मातृभूमि और विद्यालय के प्रति योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफल विद्यार्थी जब भी गांव आएं, बच्चों के बीच समय बिताकर उन्हें प्रेरित करें, ताकि उनका अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बन सके। विद्यालय की मांगों पर कार्रवाई करते हुए शेखावत ने स्कूल में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और आरओ प्लांट स्थापित कराने की घोषणा की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery