Friday, June, 27,2025

भगवान बुद्ध की भूमि है भारत: शेखावत

नई दिल्ली: बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि भगवान बुद्ध की भूमि है भारत। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाक्य है और अक्षरशः भारत की भावना भी यही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने सदैव शांति को प्राथमिकता दी है और उन्हें भी बहुत सटीक योजना से शांति सिखाई है जिन्हें अराजकता और आतंक की आदत है। उन्होंने कहा कि बुद्ध गैलरी में दर्शन करते हुए कपिल वस्तु से प्राप्त पवित्र अवशेषों, बौद्ध जीवन के आठ चमत्कारों (अष्टमहाप्रातिहार्य), महायान वज्रयान परंपराओं के प्रतीकों, और थंका चित्रों को देखकर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने बौद्ध संस्कृति के प्रतीक तत्वों और संतों से सादर भेंट को भी विशेष बताया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक बौद्ध समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश आज की विषम परिस्थितियों में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक गुरमीत सिंह चावला, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महानिदेशक अभिजीत हलदर, संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव समर नंदा, अनेक बौद्ध भिक्षु, विद्वान, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर बुद्ध गैलरी दिनभर आम जनता के लिए खुली रही। प्रदर्शनी में गांधार, पाल, सारनाथ व चोल काल की मूर्तियां, भावचक्र पर आधारित थंका चित्र, थंका रंग भराई, प्रार्थना ध्वज निर्माण, लघु बुद्ध शिल्प और बौद्ध फिल्म स्क्रीनिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery