Friday, June, 12,2026

1.56 करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी

कोटा: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 'ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस' के तहत पुलिस ने नेशनल हाईवे 52 पर दो अलग-अलग कार्रवाई में पंजाब निर्मित अवैध शराब की 539 पेटी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.56 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड गुजरात से संचालन कर रहा था। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि कनवास और मंडाना थाना पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। कनवास पुलिस ने एक ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें केबिन के पीछे बने विशेष बॉक्स में 245 कर्टन शराब छिपाई गई थी।

वहीं दूसरी कार्रवाई में मंडाना पुलिस ने 294 कर्टन शराब से भरा ट्रक जब्त किया। जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन सीकर निवासी हरिओम कर रहा था, जो फिलहाल गुजरात में बैठकर तस्करी रैकेट चला रहा है। ड्राइवरों को केवल लोकेशन भेजी जाती थी और भरे हुए ट्रक तय रूट पर पहुंचाए जाते थे। हर चक्कर पर चालकों को 30 हजार रुपए दिए जाते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों को पंजाब से वडोदरा थी। तक पहुंचाने की योजना फिलहाल ट्रकों के मॉडिफिकेशन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery