Friday, June, 12,2026

कुरुक्षेत्र सनातन मूल्यों का जीवंत प्रतीकः देवनानी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरियाणा प्रवास के दौरान गुरुवार को कुरुक्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है और यहां स्थित आध्यात्मिक केंद्र तथा सांस्कृतिक संस्थान नई पीढ़ी को देश की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। देवनानी ने ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरीवर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में इन दोनों तीर्थस्थलों का विशेष महत्व है। ब्रह्मसरोवर को सृष्टि की उत्पति से जुड़ी मान्यताओं का प्रतीक माना जाता है, जबकि सन्निहित सरोवर विभिन्न पवित्र नदियों के संगम का स्थल माना जाता है। उन्होंने इन सरोवरों की पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। विधानसभा अध्यक्ष ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महाभारत के प्रसंगों, भारतीय इतिहास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है।

देवनानी ने राज्यपाल से की मुलाकात

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने राज्यपाल को राजस्थान विधानसभा का स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेटकर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारतीय संस्कृति, वैदिक शिक्षा, प्राकृतिक कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा संस्थानों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery