Saturday, June, 13,2026

BARC रेटिंग्स में गणगौर टीवी का ऐतिहासिक प्रदर्शन 278% ग्रोथ के साथ बना राजस्थान का नंबर-1 चैनल

जयपुर: राजस्थान के एकमात्र राजस्थानी भाषा के सैटेलाइट चैनल गणगौर टीवी ने BARC की नवीनतम रेटिंग्स में नया कीर्तिमान स्थापित किया। गौरतलब है कि 19 मार्च 2026 को नए स्वरूप और नए विजन के साथ री-लॉन्च हुए चैनल ने कुछ ही महीनों में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली है। चैनल के सीईओ एंड एमडी पवन अरोड़ा के नेतृत्व में गणगौर टीवी ने BARC वीक 22, 2026 (राजस्थान ऑल 15+) में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गणगौर टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रमों में 'घूमर', 'आओ जाण्णा कांई केवे मुख्यमंत्री' तथा प्रादेशिक समाचार बुलेटिन 'चोखी खबरों' प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर समर्थन और सराहना मिली है। यह उल्लेखनीय है कि गणगौर टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम 'आओ जाणा, काई केवे मुख्यमंत्री' में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख सार्वजनिक भाषणों को राजस्थानी भाषा में डबिंग कर प्रतिदिन दो बार सुबह 11:30 बजे तथा शाम 7:30 बजे प्रसारित किया जाता है। इसी प्रकार चैनल पर हर घंटे 'चोखी खबरा' नाम से 10 मिनट का पॉजिटिव न्यूज (गुड न्यूज) बुलेटिन प्रसारित किया जाता है, जिसमें प्रदेश और देश की प्रेरणादायक व सकारात्मक खबरों को प्रमुखता दी जाती है। इसके अलावा 'घूमर' कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थानी लोकनृत्य, लोकसंगीत तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुतियां दर्शकों तक पहुंचाई जाती हैं।

ATSV में 127.9% वृद्धि

दर्शकों की ओर से चैनल देखने का औसत समय (ATSV) 14.57 मिनट से बढ़कर 34.06 मिनट हो गया, जो दर्शकों की बढ़ती सहभागिता और विश्वास को दर्शाता है। चैनल की कवरेज 3.16 से बढ़कर 4.39 तक पहुंची, जो लगभग 38.8 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, जॉनर के टॉप-100 कार्यक्रमों में गणगौर टीवी के अकेले 67 कार्यक्रमों ने स्थान बनाया, जो चैनल की मजबूत कंटेंट रणनीति का प्रमाण है।

प्रबंधन व टीम को मिली बधाई

इस उपलब्धि पर चैनल के स्ट्रेटजिक एडवाइजर शिशिर अवस्थी, ओएसडी टू सीईओ डॉ. प्रज्ञा चंदेल तथा फर्स्ट इंडिया से कमल पुरोहित ने सीईओं व एमडी पवन अरोड़ा को उनके अभूतपूर्व मार्गदर्शन व विजन के लिए पूरी टीम की ओर से बधाई दी।

यह राजस्थान की जनता के विश्वास और समर्थन की जीतः पवन अरोड़ा

गणगौर टीवी के सीईओ एंड एमडी पवन अरोड़ा ने कहा कि यह राजस्थान की जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और DAPR का भी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2026 को चैनल के री-लॉन्च के समय से ही हमारा उद्देश्य स्पष्ट था कि राजस्थानी भाषा के इस एकमात्र सैटेलाइट चैनल को हर राजस्थानी की पहचान और स्वाभिमान से जोड़ा जाए। BARC वीक 22 के आंकड़े दर्शाते हैं कि राजस्थान की जनता ने न केवल हमारे प्रयासों को स्वीकार किया, बल्कि हमें भरपूर समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि इम्प्रेशंस में 278 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि और 17 प्रतिशत मार्केट शेयर इस बात का प्रमाण है कि चैनल के कार्यक्रम सीधे दर्शकों से जुड़ रहे है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय टीम की मेहनत और राजस्थान की जनता के विश्वास को दिया। 'गणगौर टीवी आगे भी राजस्थान की आवाज बनकर प्रदेश की संस्कृति, परपरा और जनभावनाओं को मजबूती से मंच देता रहेगा।'

BARC वीक 22, 2026 की प्रमुख उपलब्धियां

गणगौर टीवी के इम्प्रेशंस पिछले सप्ताह के 302.85 से बढ़कर 1,146.80 तक पहुंच गए। यह 843.95 अंकों की वृद्धि तथा लगभग 278.7 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाता है। चैनल का मार्केट शेयर 4.0 प्रतिशत से बढ़कर 17.0 प्रतिशत हो गया, जो 13 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय बढ़ोतरी है। साथ ही गणगौर टीवी राजस्थान में नंबर-1 रैंक पर पहुंच गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery