Saturday, June, 13,2026

पुलिस-तस्करों के बीच मुठभेड़ फायरिंग में एक बदमाश घायल

पाली: जिले के रानी थाना क्षेत्र के नाडोल के पास बुधवार देर रात पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो स्कॉर्पियो वाहनों की नाकाबंदी की थी, जिनमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त होने की आशंका थी। जैसे ही तस्कर नाकाबंदी स्थल पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में वाहन भगाने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने पीछा किया तो जवाबी कार्रवाई में भी फायरिंग हुई, जिसमें बाड़मेर निवासी तस्कर खेताराम के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे तस्कर भैराराम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य वाहन में बैठे तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 473 किलो डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त की है। डोडा पोस्त 25 कट्टों में भरा था। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेटें लगी हुई थीं और तीन अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, तस्कर चित्तौड़ से डोडा-पोस्त बाड़मेर ले जा रहे थे।

श्रीगंगानगर में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़, हार्डकोर बदमाश शकील अंसारी घायल

श्रीगंगानगर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ रोड स्थित नाथावाली के पास पुलिस और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार एजीटीएफ और सीआई की सूचना पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में आरोपी घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही दबोच लिया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

धौलपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक दीपक कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना पार्वती नदी क्षेत्र के पास हुई, जब रतनपुर गांव निवासी व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। पुलिस चौकी लेबुड़ापुरा टीम द्वारा वाहन रोकने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक नीचे दब गया और मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया और नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस पर पीछा करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की सूचना मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery