Friday, June, 12,2026

ओमान तट पर तीसरे जहाज पर हमला... सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित

नई दिल्ली/मस्कट: ओमान तट के निकट भारतीय चालक दल वाले एक और वाणिज्यिक जहाज पर हमले के बाद सभी 22 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। पिछले चार दिनों में भारतीय क्रू वाले जहाजों पर यह तीसरी घटना है, जिसके बाद भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि ओमान के अधिकारियों के सहयोग से बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया और सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया। विदेश मंत्रालय ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत

इस सप्ताह भारतीय क्रू वाले तीन जहाज घटनाओं का शिकार हुए हैं। सोमवार को एमटी मेरिवेक्स पर हमले में सभी 24 भारतीय सुरक्षित बचा लिए गए थे, जबकि एमटी सेत्तेबेल्लो पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले की योजना टाली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान पर नए सैन्य हमलों की योजना रद्द करने की घोषणा की। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने हमले तेज करने की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान के साथ वार्ता उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है और उसे मंजूरी मिल गई है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, इजराइल और क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच युद्धविराम से | जुड़े मुद्दों पर सहमति बनी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery