Friday, June, 12,2026

नसबंदी के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

डूंगरपुर: जिले के चितरी थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में नसबंदी ऑपरेशन के बाद 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के पति ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चितरी थाना पुलिस के अनुसार गड़िया गांव निवासी कालूराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 जून को वह अपनी पत्नी सुशीला (38) को नसबंदी ऑपरेशन के लिए सागवाड़ा जनरल अस्पताल लेकर गया था। वहां ड्यूटी पर मौजूद सरकारी डॉक्टर बनवारी लाल मीणा ने आवश्यक जांच के बाद सुशीला का ऑपरेशन किया था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए उसी दिन छुट्टी दे दी थी। घर लौटने के कुछ घंटों बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। रात करीब 10 बजे सुशीला के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। उस समय कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जा सके। अगले दिन 10 जून की सुबह हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे फिर से सागवाड़ा सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छुट्टी देने के बाद बिगड़ी तबीयत

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने दोबारा जांच कर महिला को भर्ती किया और कुछ घंटों बाद उसकी स्थिति ठीक बताकर फिर से छुट्टी दे दी। इसके बाद घर पहुंचने पर उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। शाम करीब 5 बजे परिजन उसे दोबारा सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के बाद परिजनों में आक्रोश

महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। पति कालूराम ने आरोप लगाया कि इलाज में बरती गई लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की जान गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन की भूमिका और इलाज की प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery