Saturday, June, 13,2026

वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर से राजस्थान को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक विकास और माल परिवहन को नई दिशा देने वाला वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल (जेएनपीटी) से दादरी तक फैला 1,506 किमी लंबा यह काॉरिडोर करीब 1.24 लाख करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है, जिसका लगभग 39 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरता है। सीकर, रींगस, फुलेरा, ब्यावर और सिरोही जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से गुजरने वाला यह कॉरिडोर प्रदेश के उद्योगों, कृषि उत्पादों और खनिज संपदा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेज एवं किफायती पहुंच उपलब्ध करा रहा है। इससे राजस्थान में निवेश, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को नया बल मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर से जुड़ी लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अजमेर के सराधना में हाल ही में गतिशक्ति मल्टी मॉडल कागों टर्मिनल शुरू किया गया है। यह टर्मिनल प्रतिवर्ष लगभग 15 लाख टन माल हैंडल करने में सक्षम होगा। यहां से किशनगढ़ का मार्बल, ग्रेनाइट और अन्य उत्पाद सीधे जेएनपीटी. पीपावाव तथा मुंद्रा बंदरगाहों तक पहुंच सकेंगे, जिससे 'लोकल फॉर ग्लोबल' की अवधारणा को मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery