Thursday, January, 29,2026

बाल कवि मनीष को नवंबर माह का यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ अवार्ड

झालावाड़: फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ प्रतियोगिता के नवंबर माह के विजेता की घोषणा सोमवार को की गई। इस बार यह सम्मान झालावाड़ जिले के सरड़ा गांव निवासी बाल कवि मनीष कुमार सेन को दिया गया, जिन्होंने लोक संस्कृति, लोकगीतों और साहित्य-साधना के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

24 नवंबर 1999 को जन्मे मनीष कुमार सेन ने कक्षा आठवीं से ही काव्य-रचना की शुरुआत कर दी थी। उनके शुरुआती लेखन में भ्रष्टाचार, समसामयिक मुद्दे और वीर एवं ओज रस की स्पष्ट छाप देखने को मिली, जबकि आज उनकी लेखनी श्रृंगार, सामाजिक सरोकारों और लोक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। उनकी प्रमुख रचनाओं में 'पिता', 'राधे-कृष्ण', 'राखी गीत' और 'माटी से दूर होती बालिकाएं' जैसी कविताएं शामिल हैं, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर पाठकों के बीच विशेष सराहना प्राप्त कर चुकी हैं।

राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान

अपने साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें शिवा सम्मान-2025, पूर्णोदय हिंद काव्य गौरव सम्मान-2024, काव्यश्री सम्मान-2021, साहित्य रत्न, देवनागरी सम्मान, मुंशी प्रेमचंद कथा साहित्य सम्मान, लेखनी रत्न सम्मान, नवरस लेखक सम्मान सहित कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अवार्ड्स मिल चुके हैं। अंतर-महाविद्यालयी व राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिताओं में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर झालावाड़ जिले का मान बढ़ाया है।

शब्दों में बसता है भविष्य

मनीष कहते हैं कि लोकगीत व कविता केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारी पहचान और आत्मा की आवाज हैं। उनकी यह सोच उन्हें केवल एक कवि नहीं, बल्कि संस्कृति का संवाहक बनाती है।

लोक संस्कृति से मिली विरासत

लोक कला और लोक गीतों के प्रति उनका लगाव उन्हें अपनी दादी धापू बाई सेन से विरासत में मिला। वे पारंपरिक लोक गीतों की जीवंत संवाहक थीं, जिनकी स्मृतियों को संजोते हुए मनीष कुमार सेन ने लोकगीतों का संकलन किया, ताकि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ सके।

फर्स्ट इंडिया की प्रेरक पहल

यूथ आइकॉन ऑफ द मंथ के माध्यम से फर्स्ट इंडिया हर माह 18-35 आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रयासों से समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला हो। चयनित प्रतिभा को इलेक्ट्रिक स्कूटी, विशेष स्टूडियो इंटरव्यू और राष्ट्रव्यापी पहचान प्रदान की जाती है।

पवन अरोड़ा का विजन

फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा कहते हैं कि मनीष कुमार सेन जैसे युवा हमारी लोक संस्कृति की असली धरोहर हैं। उनकी लेखनी में मिट्टी की खुशबू और भविष्य की दिशा दोनों मौजूद हैं। ऐसे युवाओं को मंच देना ही सच्चे मीडिया का उद्देश्य है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery