Wednesday, August, 13,2025

निर्माणाधीन दीवार ढही... आठ लोग मलबे में दबे, तीन की मौत

सिरोही: जिले के पिंडवाड़ा में रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास पहाड़ी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की अचानक दीवार ढहने से 8 मजदूर नीचे दब गए। हादसे में दो महिलाओं समेत 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मलबे से शवों को निकालकर रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आबूरोड अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी प्यारेलाल समेत कई अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जांच के आदेश दिए। पिंडवाड़ा डीएसपी भंवर लाल चौधरी ने बताया कि रोहिड़ा के भारजा गांव में भूराराम पुत्र भूबा राम का मकान बन रहा है।

सोमवार दोपहर करीब 12.15 बजे मकान की निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे 8 मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने अपने स्तर पर मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों का चल रहा है उपचार

हादसे में भारजा निवासी पिपली उर्फ दीपली (40) पत्नी मोयला राम भील, काली पत्नी चुन्नीलाल और जुड़े फनी वाटेरा निवासी दिनेश (18) पुत्र ओरसिया की मौत हो गई। वहीं, मोगली (21) पत्नी सवाराम, राजू (27) पुत्र देशराम निवासी पावटा फली, भारजा और शैतान (20) पुत्र ओरसिया निवासी वाटेरा गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही रोहिड़ा और स्वरूपगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दीवार की मजबूती और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय कई मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। अचानक दीवार ढहने से मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery