Thursday, June, 26,2025

सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भी भागीदारी गर्व की बातः धनखड़

चित्तौड़गढ़: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में छात्रों को संबोधित करते हुए अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ। इसने मुझे अनुशासन, मूल्यों, मित्रता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता सिखाई। धनखड़ ने गर्व के साथ कहा कि वे वित्तौड़ियन हैं और यह उनकी पहचान है। वह नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एनक्लेव में दिल्ली की यात्रा पर आए चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि अब सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भी भागीदारी हो रही है, जो कि देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।

'ऑपरेशन 'सिंदूर' पर गर्व

चित्तौडगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ, महाराणा प्रताप, राणा सांगा और पद्मिनी हमारी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि देश में अब सैनिक स्कूलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो ग्रामीण और अर्थशहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए गोरखपुर के सैनिक स्कूल की स्थापना को एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि सीएम योगी ने कानून व्यवस्था ही नहीं, शिक्षा क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है। अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने कहा कि भारत 1947 में पैदा नहीं हुआ था, बल्कि 5,000 वर्षों से अधिक पुरानी सभ्यता है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन 'सिंदूर' की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

समय का महत्व समझाया

धनखड़ ने छात्रों को खेल भावना, आत्मविश्वास और समय के सदुपयोग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि विफलता कोई अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर है। चंद्रयान-3 की सफलता चंद्रयान-2 की कोशिशों का परिणाम थी। उन्होंने वादा किया कि 2025 में वे सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का दौरा करेंगे और अपने पुराने 'सांगा हाउस' में भी जाएंगे। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को सामने लाएं और कभी शर्माएं नहीं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध उद्धरण सुनाया उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। उपराष्ट्रपति का यह प्रेरणास्पद भाषण न केवल छात्रों की बल्कि पूरे राष्ट्र को आत्मगौरव और उत्साह से भरने वाला रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery