Tuesday, November, 25,2025

बीकानेर में कल होगी फ्रांस जैसी सबसे बड़ी साइकिल रेस

बीकानेर: मरुधरा की धरती इस बार एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। टूर द फ्रांस की तर्ज पर आयोजित होने जा रही वेदांता टूर डी थार अंतरराष्ट्रीय साइकिल रैली का आगाज 23 नवंबर की सुबह 6:30 बजे नौरंगदेसर से होगा। यह वही स्थल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2023 में महत्वपूर्ण यात्रा पर पहुंचे थे और अब यहीं से देश की पहली हाईवे बेस्ड इतनी लंबी साइकिल रेस शुरू होगी। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के फाउंडर राजेश गिरधर ने प्रेसवार्ता में बताया कि केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयासों से यह भव्य आयोजन संभव हो सका है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि यह रैली न केवल खेल को बढ़ावा देगी, बल्कि बीकानेर को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स टूरिज्म के मानचित्र पर स्थापित करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान फ्रांस के पीयर मिलबर्ड, ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के श्याम अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, पंकज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्य ध्येय पर्यावरण संरक्षण और थार सस्टेनेबिलिटी: रैली का उद्देश्य महज खेल तक सीमित नहीं है। पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और थार सस्टेनेबिलिटी मॉडल को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य है। फिट इंडिया और ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से यह रैली आयोजित की जा रही है।

27 लाख के पुरस्कारः प्रोफेशनल एलिट कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 साइक्लिस्ट को कुल 27 लाख रुपए के पुरस्कार और विशेष सम्मान दिए जाएंगे। शाम 6 बजे रायसर के भाटी डेजर्ट कैप में पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

पहली बार हाईवे = पर इतनी बड़ी दूरी की रेस

यह अंतरराष्ट्रीय रैली 100 और 200 किलोमीटर की दो श्रेणियों में होगी, जो भारतमाला एक्सप्रेस-वे के ट्रैफिक फ्री 50 किमी के विशेष मार्ग पर आयोजित की जाएगी। इसमें फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर सहित कई देशों के प्रोफेशनल साइक्लिस्ट हिस्सा लेने बीकानेर पहुंच रहे हैं। कुल 750 से ज्यादा प्रतिभागियों में से 250 साइकिल धावक केवल बीकानेर से होंगे, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery