Friday, September, 26,2025

राजस्थान हम सबका परिवार है, साथ रहेंगे तो होगा समृद्धः राजे

जोधपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को जोधपुर दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को एकता और विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान हम सबका परिवार है, इसमें सभी धर्म और जातियों के लोग प्यार और सौहार्द से रहें। अगर हम लड़ेंगे तो समस्या होगी, लेकिन अगर साथ रहेंगे तो प्रदेश समृद्ध होगा। पूर्व सीएम ने यह बात खेजड़ली मेले और तेजा दशमी जैसे धार्मिक आयोजनों का उल्लेख करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सर्वकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने भगवान रामदेवरा और बाबा रामसा पीर के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट की। राजे ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बाबा रामसा पीर के दर्शन से हुई थी। मुझे पहला आशीर्वाद भगवान ने दिया और फिर समाज के सभी वर्गों ने साथ दिया। मैं चुनाव जीती और कारवां आगे बढ़ता गया। उन्होंने विश्वास की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि समस्या तब आती है जब लोग विश्वास खो देते हैं। विश्वास अडिग होना चाहिए।

जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को मोहनगढ़ के 128 ईटीएफ मुख्यालय पहुंचीं। कमान अधिकारी कर्नल मोहन सिंह राठौड़ ने उनकी अगवानी की और बटालियन द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री को मोमेंटो भेंट किया। वसुंधरा राजे ने 128 ईटीएफ की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की और जवानों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बटालियन मुख्यालय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। जवानों से मुलाकात कर उन्होंने उनका मनोबल बढ़ाया। राजे ने एक ही दिन में 5,19,130 पौधे लगाकर चार विश्व रिकॉर्ड बनाने पर कर्नल राठौड़ को बधाई दी और इस अभियान को प्रेरणादायी बताया।

रुणिचा धाम पहुंचकर की विशेष पूजा

राजे ने लोक देवता बाबा रामदेव के दरबार रुणिचा धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर विशेष पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। राजे के इस दौरे का भव्य स्वागत बाबा रामदेव के वंशजों ने मंदिर स्थित कचहरी परिसर में किया। स्वागत के दौरान उन्हें बाबा रामदेव की तस्वीर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery